=.==/=.==/=.==/=.=
आप करके हौसला इक बार आगे तो बढें
जिंदगी इंसान की है डर से इतना क्यूँ डरें
जब जवानी मांगती है बाजुओं में आसमाँ
तो हकीमों की दुकानों में गुलामी क्यूँ करें
आज सीने को जलाती हो अगर हर आह तो
आस कल पर छोड़कर बेनाम ऐसे क्यूँ जियें
धडकनों में जो उबलता हो महाभारत कहीं
तो प्रतिज्ञा करके अर्जुन सी यहाँ आकर लड़ें
वक़्त अपनी मौत का फ़र्मान लेकर आएगा
जब हक़ीकत जानते हैं जीतेजी तब क्यूँ मरें
कुछ असर हो या न हो चक्रेश तेरी बात का
तू चला चल इस शहर में हम गुजारा क्यूँ करें
अंतिम दिन जीवन के यदि ये
पीर हृदय की रह जाए
के दौड़-धूप में बीत गए पल
प्रियतम से कुछ ना कह पाएँ
Wednesday, October 19, 2011
Sunday, October 16, 2011
फिर से दरिया...
=.=/ .== /.==/===
फिर से दरिया, यहाँ क्यूँ आया है?
छाई शाम है या, ग़मों का साया है?
खुल के लूटा था, जिन हवाओं ने
उनसे पूछो, ज़रा क्या पाया है?
कौन कातिल था, मेरे ख़्वाबों का
क्यूँ फरिश्तों ने, सर झुकाया है?
मैं हंसी मांगता था जिनके लिए
उनको हर साँस, क्यूँ रुलाया है?
सबके हाथों में, क्यूँ यहाँ खंजर
आखिर किसने, इन्हें बनाया है?
Wednesday, October 12, 2011
Shifting Pain
Lofty dreams and heavy heart
all their laughter kept apart
women 'n men are chasing dreams
some like me are yet to start...
what I see are prison walls
master of puppets n walking dolls
war rooms, meeting rooms, IT hubs
priceless vases in empty halls..
caught in the darkness I fail to see
vision of a man, erect and free
centuries passed ‘n nothing changed
with me still wondering: 'to be or not to be'?
all their laughter kept apart
women 'n men are chasing dreams
some like me are yet to start...
what I see are prison walls
master of puppets n walking dolls
war rooms, meeting rooms, IT hubs
priceless vases in empty halls..
caught in the darkness I fail to see
vision of a man, erect and free
centuries passed ‘n nothing changed
with me still wondering: 'to be or not to be'?
Thursday, October 6, 2011
मेरा सपनों सा जीवन
सुबह-सुबह सोंधी सी खुशबू
दादी के पूजा के घर से
मीठी-मीठी मिश्री जिव्हा पे
हाय! लिए वो मेरा बचपन
ढुलक-ढुलक कर गिरता पड़ता
आँखें मलता बाहर जाता
बाबा की खटिया पे बैठा
बड़ों सा माँ को आवाज़ लगता
'भूखा हूँ कुछ दो खाने को'
घर की बहु मेरी चाची तब
आँचल को सर पर रख कर के
हस्ती हुई द्वार तक आतीं
मुझे बंसवार में रहने वाले
भूतों के किस्से सुनाती
फिर भी जब मैं तकिन न डरता
मेरी माँ तब अन्दर से
डांट भरी आवाज़ लगाती
'पी ले बेटा दूध नहीं तो
मैं कान पकड़ पिलाऊंगी
फिर रोता हुवा न जाना
पापा के चुगली करने को'
मैं झट से एक घूँट में
सारा दूध फिर पी जाता
सफ़ेद मूछ माँ को दिखलाने
रसोईं घर में अन्दर जाता
'राजा बेटा' कहके माँ फिर
अपने कामों में लग जाती
हस्ता-गाता चंचल सा वो
हाय! मेरा सपनों सा जीवन
Tuesday, October 4, 2011
तुमसे फुर्सत में बात कर लेंगे
तुमसे फुर्सत में बात कर लेंगे
अभी जिंदा हैं तो सो लेने दो
अभी से चाँद को क्यूँ तकते हो
ज़रा शाम भी तो हो लेने दो
अभी जिंदा हैं तो सो लेने दो
अभी से चाँद को क्यूँ तकते हो
ज़रा शाम भी तो हो लेने दो
Monday, October 3, 2011
अफसुर्दा दिलों को नवा क्या है
अफसुर्दा दिलों को नवा क्या है ?
ज़हर बदलो के दवा क्या है ?
सुवैदा दामन मेरा मगर वाइज़
हुकूमत-ऐ-खुदा को हुआ क्या है ?
जो मैं आखिरी नींद प्यासी सोऊँ
तो उम्र बयाबाँ के सिवा क्या है ?
तमाम शहर से रस्म-ओ-राह नहीं
इक वो रूठें तो गिला क्या है ?
चंद लोगों को जो था अपना माना
सिवाए चोट के हमको मिला क्या है ?
ज़हर बदलो के दवा क्या है ?
सुवैदा दामन मेरा मगर वाइज़
हुकूमत-ऐ-खुदा को हुआ क्या है ?
जो मैं आखिरी नींद प्यासी सोऊँ
तो उम्र बयाबाँ के सिवा क्या है ?
तमाम शहर से रस्म-ओ-राह नहीं
इक वो रूठें तो गिला क्या है ?
चंद लोगों को जो था अपना माना
सिवाए चोट के हमको मिला क्या है ?
Saturday, October 1, 2011
किताब-ऐ-शौख में
किताब-ऐ-शौख में चोट खाना लिखा है
के तंग गलियों से आना-जाना लिखा है
मत पूछिये क्यूँ दैर-ओ-हरम हर सू याँ हैं
हमने अपने हिस्से में सर झुकाना लिखा है
के तंग गलियों से आना-जाना लिखा है
मत पूछिये क्यूँ दैर-ओ-हरम हर सू याँ हैं
हमने अपने हिस्से में सर झुकाना लिखा है
मेरे सच्चे शेर
बड़ा पायाब रिश्ता है मेरा मेरी ही हस्ती से ज़रा सी आँख लग जाये, मैं ख़ुद को भूल जाता हूँ (पायाब: shallow) दरख़्तों को शिकायत है के तूफ़ाँ ...
-
(Note: Though I am not good at Urdu, its not my mother tounge, but I have made an attempt to translate it. I hope this will convey the gist...
-
(Ram V. Sir's explanation) vAsudhEvEndhra yogIndhram nathvA gnApradham gurum | mumukshUNAm hithArThAya thathvaboDhaH aBiDhIyathE || ...
-
कभी समय के साथ जो चलकर भूल गया मैं मुस्काना मेरी कविताओं फिर तुम भी धू-धू कर के जल जाना बहुत देर से चलता आया बिन सिसकी बिन आहों के आज अगर ...

