इक साल बीता और हम
इक नए सफ़र की पुकार पर
फिर से नयी तलाश में
सब कुछ भुला कर चल दिए
कुछ यार छूटे गम हुआ
कुछ ख्वाब टूटे गम हुआ
इक बेतुके से दाव पर
सब कुछ लुटा कर चल दिए
बुन्तर की पुरानी तांत पर
शतरंज की शेह और मात पर
इक ख्वाब बुना इक जंग लड़ी
और गुन गुना कर चल दिए
इक कारवां जो मिल गया
ये सफ़र शुरू हुआ नया
जैकारों के उठते शोर पर
हाँथ उठा कर चल दिए
कभी बादलों में खो गए
कभी घाटियों में सो गए
लहरों की पृष्ठ भूमि पर
लिख कर मिटा कर चल दिए

2 comments:
कुछ यार छूटे गम हुआ
कुछ ख्वाब टूटे गम हुआ
इक बेतुके से दाव पर
सब कुछ लुटा कर चल दिए
बधाई ||
इस सफ़र को एक हसीं मंजिल मिले
शुभकामनाएं
Post a Comment