आज होठों पे हैं दिलबर अफसाना तेरा
रुख से पर्दा हटा तू कहता दीवाना तेरा
रात भर जागना, चाँद से बतियाना
फिर वही गीत हंसकर गुनगुनाना तेरा
अकेले में सजना, गज़रे लगाना
आइना देखना, खुद ही शर्माना तेरा
मेरी राह तकना, आने पे कहना
ऐसे आने से बेहतर था न आना तेरा
नाराज़ हो जाना, रूठ जाना मानना
लड़ना झगड़ना फिर मुस्काना तेरा
No comments:
Post a Comment