Sunday, March 6, 2011

कोई काव्य अधूरा रह जाए, ये बात मुझे मंजूर नहीं

कोई काव्य अधूरा रह जाए, ये बात मुझे मंजूर नहीं
इस शोर में मूक मैं हो जाऊं, ऐसा भी तो मजबूर नहीं

कितनी ही बूँदें देखो तो, रेतों में फँसी हैं साहिल की
सब सत्य से अपने वंचित हैं, सागर जबके है दूर नहीं

मेरे रोम रोम झंकृत है, इक संगीत विधाता की रचना
ये कलम आत्मा की वीणा, कोई साज़ कोई संतूर नहीं

No comments:

यूँही नहीं तुम्हारा नाम लेते हैं आज भी

 यूँही नहीं तुम्हारा नाम… लेते हैं आज भी  कुछ है जो ज़िंदगी तमाम मुझको ना दे सकी  एक प्यास थी सो रह गई  एक ज़ख़्म जो भरा नहीं  उम्मीद थी के ...