Wednesday, February 3, 2010

कुंठित शिक्षक


एक टूटी चप्पल पहन कुछ दूर टहलता जाता हूँ
स्वयं को जूते वालों की भीड़ में अकेला पाटा हूँ

सूट-बूट में लिपटे जन को देख- देख घबराता हूँ
फिर कुछ आगे आगे बड़ यमुना तट पर सुस्ताता हूँ

परिस्थितियों से जो करूँ पलायन, मैं कायर कहलाता हूँ
अभाव सामर्थ का सहता आया, साहस का न सह पाता हूँ
विराट रूप ले परुष राम बनू तो, मैं ही राम बनाता हूँ

(पर) नही जोड़ता अब टूटती साँसों को
और न ही चप्पल सिलवाता हूँ

प्रतिदिन उदर आधा भर कर के यमुना तट तक आ जाता हूँ
शिक्षक हूँ मैं है राष्ट्र ये मेरा सोच सोच कुंठित हो जाता हूँ
एक टूटी चप्पल पहन कर कुछ दूर टहलता जाता हूँ .......................

No comments:

यूँही नहीं तुम्हारा नाम लेते हैं आज भी

 यूँही नहीं तुम्हारा नाम… लेते हैं आज भी  कुछ है जो ज़िंदगी तमाम मुझको ना दे सकी  एक प्यास थी सो रह गई  एक ज़ख़्म जो भरा नहीं  उम्मीद थी के ...