Thursday, May 17, 2012

दिल जिसे याद करके बिखरता रहा



दिल जिसे याद करके बिखरता रहा 
बारहाँ वो ग़ज़ल में उतरता रहा 

सोचता था के कह दूं तमन्ना मेरी
पर ज़माने का डर था मैं डरता रहा 

क्यूँ  नहीं आज वो पास मेरे यहाँ 
फिर खुदा से शिकायत ये करता रहा 

जिंदगी जो समंदर सी होती रही 
मैं किनारों से लगकर गुजरता रहा 

No comments:

यूँही नहीं तुम्हारा नाम लेते हैं आज भी

 यूँही नहीं तुम्हारा नाम… लेते हैं आज भी  कुछ है जो ज़िंदगी तमाम मुझको ना दे सकी  एक प्यास थी सो रह गई  एक ज़ख़्म जो भरा नहीं  उम्मीद थी के ...