Saturday, January 16, 2010

केवट

केवट ने नाव जब पार लगायी
सिये लक्षमन संग उतारे रघुराई
गंगा जी भी मगन खाड़ी हैं -२
प्रभु मूरत निरखत न अघाई .....


दृश्य देख रघुवर मुस्काई
"देहूं को कछु नही है मोरे भाई "
तुलसी तुमने खूब लिखा है -२
निर्धन खड़े हैं आज रघुराई ....

केवट से केवट तव कहे हर्षाई (यहाँ राम जी को भी केवट ही कहा है)
"प्रभु जिन दो मोहे आज उतराई
आऊं जब प्रभु घात तिहारे -२
दियाहूँ नवका मोरी तब पार लगाईं ..."

फिर- फिर पढूं प्यास मिटत न मिटाई
पंक्ति - पंक्ति में प्रभु मूरत पायी
'चक्रेस'' तुमको अब देखन चाहूँ -२
अब तक कहीं दियेहीं न दिखाई .....

No comments:

यूँही नहीं तुम्हारा नाम लेते हैं आज भी

 यूँही नहीं तुम्हारा नाम… लेते हैं आज भी  कुछ है जो ज़िंदगी तमाम मुझको ना दे सकी  एक प्यास थी सो रह गई  एक ज़ख़्म जो भरा नहीं  उम्मीद थी के ...