सुना रात मस्जिद गिरा दी की एक मंदिर बनाना है
मासूमो की लाशों पर किसी को खुनी वोट पाना है
दंगे शेहेर में काटे जिन्दा जलाये गए लोग कई
या इल्लाही ! हैवानियत का ये कैसा जमाना है
थर्राता है बचपन अँधेरे कमरों में छिपा हुआ
कौन जाने आज किस नन्हे यार का घर जल जाना है
नंगी तलवारों का नंगा शोर, कट्टे बन्दूंके हर हाथ में
गरीबी बेरोजगारी की आग दिखाने का ये अच्छा बहाना है
राम तुम हार गए रावन से युद्ध में
आओ देखो आज हर अयोध्या रावनो का ठिकाना है
अंतिम दिन जीवन के यदि ये
पीर हृदय की रह जाए
के दौड़-धूप में बीत गए पल
प्रियतम से कुछ ना कह पाएँ
Sunday, March 7, 2010
यूँही नहीं तुम्हारा नाम लेते हैं आज भी
यूँही नहीं तुम्हारा नाम… लेते हैं आज भी कुछ है जो ज़िंदगी तमाम मुझको ना दे सकी एक प्यास थी सो रह गई एक ज़ख़्म जो भरा नहीं उम्मीद थी के ...
-
(Note: Though I am not good at Urdu, its not my mother tounge, but I have made an attempt to translate it. I hope this will convey the gist...
-
(Ram V. Sir's explanation) vAsudhEvEndhra yogIndhram nathvA gnApradham gurum | mumukshUNAm hithArThAya thathvaboDhaH aBiDhIyathE || ...
-
उन पे रोना, आँहें भरना, अपनी फ़ितरत ही नहीं… याद करके, टूट जाने, सी तबीयत ही नहीं रोग सा, भर के नसों में, फिल्मी गानों का नशा ख़ुद के हा...
2 comments:
बहुत करारा प्रहार
साम्प्रदायिक दानवता
पर.....जारी रहे
aaj ke sachchai ko ujagar karti ek prabhavshali rachana
Post a Comment